भागलपुर: मानसिक तनाव में 17 वर्षीय किशोर ने जहर खाकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

By : News11 Bharat , Ark Sahuliyar
भागलपुर: मानसिक तनाव में 17 वर्षीय किशोर ने जहर खाकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

शंभू भगत/न्यूज11  भारत 

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मानसिक तनाव से परेशान एक 17 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान स्वर्गीय संजय प्रसाद सिंह के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक की मां मंजता देवी ने बताया कि शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे. इसी दौरान सिंटू घर पर अकेला था. शाम को जब वे लोग घर लौटे तो देखा कि सिंटू घर के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है. यह देख परिजनों के होश उड़ गए और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अस्पताल ले जाया गया.

जगदीशपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. मायागंज अस्पताल में शनिवार सुबह इलाज के दौरान सिंटू ने दम तोड़ दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में भी मातम का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि परिजनों का कहना है कि सिंटू पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है.

स्थानीय लोगों के अनुसार सिंटू शांत स्वभाव का था और पढ़ाई-लिखाई में भी ठीक था. उसकी असमय मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता और टोटो ड्राइवर हत्याकांड के मुख्य शूटर को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह