न्यूज11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के गोबिंदपुरा (चेलिया पहाड़ी)में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. गिरिडीह के खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है. इसके साथ ही अवैध खनन एवं पत्थर ढुलाई में इस्तेमाल किए जा रहे 7 ट्रैक्टर और एक कोपलेन मशीन को भी जब्त किया गया है.
प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध पत्थर कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. गोबिंदपुरा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद खनन विभाग द्वारा जब्त वाहनों और विस्फोटक सामग्री के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.
अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है. अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप