ब्राउन शुगर पर भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महिला सहित कुल 5 की गिरफ्तारी

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
ब्राउन शुगर पर भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महिला सहित कुल 5 की गिरफ्तारी

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. सिटी एसपी सैलेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी.पुलिस की स्पेशल टीम ने कोतवाली बायपास और लालमटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान कुल 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया था. सूचना थी कि कोतवाली बायपास इलाके में ब्राउन शुगर की डिलीवरी होने वाली है.

टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और मौके से आरोपियों को धर दबोचा.पुलिस का कहना है कि यह गिरोह शहर में लंबे समय से सक्रिय था और युवाओं को निशाना बनाकर नशे की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके.वहीं दूसरी ओर लालमटिया थाना क्षेत्र में स्पेशल टीम ने अलग कार्रवाई करते हुए अमित कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 10.29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई.सिटी एसपी सैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इलाके में नशे की छोटी-छोटी खेप सप्लाई कर रहा था. पुलिस को उसकी गतिविधियों पर पहले से नजर थी.जैसे ही पुख्ता सूचना मिली, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया. बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह खेप कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था वहीं कोतवाली बायपास
ब्राउन शुगर मामले में पुलिस ने अभिषेक, गौरव समेत एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. यह सभी कोतवाली और लालमटिया थाना क्षेत्र से पकड़े गए हैं.सिटी एसपी ने प्रेसवार्ता में कहा कि यह गिरोह संगठित तरीके से शहर में नशे का कारोबार कर रहा था. गिरफ्तार सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है.पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.सिटी एसपी सैलेंद्र सिंह ने कहा कि “भागलपुर में नशा कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है. आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें: गोपालगंज: करोड़ों का पुल ढलाई के दौरान ध्वस्त, गुणवत्ता पर बड़ा सवाल

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य