बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

By : Mansi Kumari
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं.


शपथ ग्रहण में अररिया से कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान ने उर्दू में शपथ ली. कांग्रेस के अबिदुर रहमान ने JDU की शगुफ्ता को अररिया में शिकस्त दी थी. वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जोकीहाट से विधायक चुने गए मोहम्मद मुर्शीद आलम ने भी उर्दू में शपथ ली. किशनगंज मो कमरुल हुदा ने बिस्मिल्लाह कर शपथ शुरू की. शपथ उर्दू में ली और आखिर में जय संविधान, जय बिहार, जय किशनगंज का नारा लगाया। वहीं सरवर आलम, अख्तरुल ईमान ने भी उर्दू में शपथ ली.


बिहार विधानसभा की कार्यवाही के पहले दिन विधायकों ने शपथ ग्रहण की. विधायकों ने हिंदी के अलावा मैथिली, भोजपुरी और मगही भाषा में शपथ ली. नवनिर्वाचित विधायक सुधांशू शेखर, विनोद नारायण झा, मीना कुमारी, माधव आनंद, सुजीत कुमार और नीतीश मिश्रा ने मैथिली में शपथ ली. वहीं आसिफ अहमद ने बिस्मिल्लाह रहमाने रहीम बोलकर शपथ ली.


बिहार की गया टाउन सीट से विधायक चुने गए बीजेपी के प्रेम कुमार ने शपथ ग्रहण की. नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके प्रेम कुमार 9वीं बार विधायक बने हैं.


बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई हैं. प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण कराई. इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने शपथ ली. विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव ने सबसे पहले शपथ ग्रहण की. शपथ ग्रहण कार्यक्रम अभी चल रही हैं.


सदन की कार्यवाही शुरू

बिहार विधानसभा में आज की कार्यवाही शुरू हो चुकी हैं. प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव सदन में पहुंच गए है और उन्होंने कार्यवाही में भाग लिया. उनके आगमन के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई. सदन का माहौल पूरी तरह व्यवस्थित है और सभी पक्षों के विधायक अपनी-अपनी सीटों पर मौजूद हैं.


बिहार में आज से 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो गई है, जो पांच दिसंबर तक चलेगा. नवगठित विधानसभा के इस सत्र में कुल पांच बैठकें प्रस्तावित हैं. पहले दिन सभी 243 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और तीसरे दिन विधान मंडल की संयुक्त बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ दूसरे विधायी कार्य शुरू होंगे. इस सत्र में द्वितीय अनुपूरक अनुदान भी प्रस्तुत किया जाना हैं. 

पेपरलेस और डिजिटल सत्र
विधानसभा का यह सत्र डिजिटल होगा और कागज का उपयोग न्यूनतम होगा. विधायकों की सीट के आगे टेबलेट लगाए गए हैं, जिनसे वे प्रश्न और पूरक प्रश्न पूछेंगे. नेवा योजना के अंतर्गत यह व्यवस्था हुई हैं. विधान परिषद पहले ही पेपरलेस हो चुकी हैं. 

1 दिसंबर: प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव विधायकों को शपथ दिलाएंगे. सदन के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक नरेंद्र नारायण आलमनगर से निर्बाध आठवीं बार विजयी रहे हैं. शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन होगा.

2 दिसंबर: विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. यह पद भाजपा के खाते में जा रही हैं. एनडीए में इसके लिए सहमति बन चुकी हैं. निवर्तमान विधानसभा में भी अध्यक्ष (नंदकिशोर यादव) का पद भाजपा के हिस्से में ही था. नंदकिशोर इस बार चुनाव नहीं लड़े.

3 दिसंबर: पूर्वाह्न 11:30 बजे विधान मंडल के दोनों सदनों (विधानसभा और विधान परिषद) की संयुक्त बैठक में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां का अभिभाषण होगा. इसमें नई सरकार के एजेंडे, नीतियां और विकास योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी.

4-5 दिसंबर: राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगा और उस पर धन्यवाद प्रस्ताव पास होगा. द्वितीय अनुपूरक अनुदान का प्रस्ताव पटल पर आएगा और इसी सत्र में उसे पारित करा लिया जाएगा.

बिहार में आज से 18वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है, जो 1 से 5 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र में कुल पांच बैठकें प्रस्तावित हैं. पहले दिन सभी 243 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी.

यह भी पढ़े: Rule Change from December 1: आज से बदले कई नियम, आधार कार्ड से लेकर बैंकिंग तक.. आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य