बिहार बन रहा है नया फिल्म हब, एक वर्ष में 39 फिल्मों की शूटिंग को मिली अनुमति

By : Ark Sahuliyar
बिहार बन रहा है नया फिल्म हब, एक वर्ष में 39 फिल्मों की शूटिंग को मिली अनुमति

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार अब सिनेमा के नए केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है. कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार की वर्ष 2024 में लागू बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति के सकारात्मक प्रभाव से पिछले एक वर्ष में राज्य में 39 फिल्मों की शूटिंग को अनुमति दी जा चुकी है. इनमें से 33 फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि शेष फिल्मों का कार्य जारी है.

खास बात यह है कि बिहार में हो रही ये फिल्में केवल भोजपुरी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी और मगही जैसी कई भाषाओं में बनाई जा रही हैं. इससे बिहार बहुभाषी और विविधतापूर्ण सिनेमा निर्माण के उभरते केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है.

शूटिंग के लिए पसंदीदा बन रहे बिहार के ऐतिहासिक स्थल
बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के फिल्म निर्माता-निर्देशक अब मुंबई और दिल्ली के बजाय पटना, राजगीर, नालंदा, गया, भागलपुर और मोतिहारी जैसे बिहार के शहरों को शूटिंग लोकेशन के रूप में चुन रहे हैं. इन स्थलों की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक सुंदरता फिल्म निर्माताओं को खासा आकर्षित कर रही है.

राज्य में शूटिंग का माहौल फिल्म यूनिट्स के लिए बेहद फ्रेंडली माना जा रहा है, जिसके कारण देश-विदेश के निर्माता यहां काम करने में रुचि दिखा रहे हैं.

स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिल रहा बढ़ावा
फिल्म शूटिंग के कारण स्थानीय अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिल रहा है. होटल, कैटरिंग, ट्रांसपोर्ट और अन्य सहायक सेवाओं की मांग बढ़ी है. साथ ही स्थानीय युवाओं को कैमरा ऑपरेशन, साउंड रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और प्रोडक्शन मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं.

बिहार राज्य फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित वर्कशॉप, मास्टर क्लास और स्क्रिप्ट राइटिंग सेमिनारों से राज्य में एक मजबूत फिल्म इको-सिस्टम तैयार हो रहा है.

फिल्म टूरिज्म को भी मिल रहा प्रोत्साहन
बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति के तहत फिल्म टूरिज्म को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है. जिन फिल्मों में राज्य के पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता से दिखाया जाता है, उन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाता है.

राजगीर, नालंदा, सोनपुर मेला और भागलपुर की घाटें अब फिल्मों के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं.

गोवा फिल्म फेस्टिवल में बिहार पवेलियन की रही खास पहचान
हाल ही में गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के 56वें संस्करण में बिहार पवेलियन सबसे अधिक चर्चित रहा. पांच दिवसीय इस महोत्सव में बिहार की फिल्म प्रोत्साहन नीति, शूटिंग सुविधाओं और लोकेशन को लेकर व्यापक जानकारी दी गई. इसका परिणाम यह रहा कि महज दो महीनों में 9 नई फिल्मों के आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें शूटिंग की अनुमति दी गई.

मंत्री का बयान
कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति ने राज्य की छवि को नया आयाम दिया है. बहुभाषी सिनेमा, स्थानीय रोजगार और फिल्म टूरिज्म को बढ़ावा देकर बिहार को एक उभरते फिल्म हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मार्च-अप्रैल में मुंबई में फिल्म निर्माता-निर्देशकों के साथ बैठक आयोजित करने की योजना है.

संबंधित सामग्री

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

‘गोंधल’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से जाने वाली फिल्म बनी

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

संजय डालमिया के आवास और कार्यालय पर 15 घंटे से छापेमारी चल रही

बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

बीसीसीआई ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के ऑडिट खातों और 2026-27 के वार्षिक बजट को मंजूरी के साथ लिए कई महत्वपूर्ण फैसले