बिहार विधान परिषद 

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद के सभापति और भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

By : Rani Thakur
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा/पटना:
बिहार विधान परिषद के सभापति और भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने विधान परिषद के उपसभापति को लेटर सौंपा है।

इसके बाद राम बचन राय को बिहार विधान परिषद का नया सभापति बनाया गया है। सभापति बनने के बाद राम बचन राय ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखना मेरी प्राथमिकता है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी का आभार।

जानकारी मिली है कि बीजेपी और जदयू के बीच सत्ता संतुलन को लेकर बनी सहमति के तहत सभापति ने इस्तीफा दिया है। उपसभापति को दिए अपने लेटर में अवधेश नारायण सिंह ने लिखा है कि पिछले 33 वर्षों से मैं लगातार विधान परिषद का सदस्य हूं। अब भी सदस्य के रूप में सदन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाऊंगा और सार्वजनिक जीवन में जन-सेवाओं के कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों को जारी रखूंगा।

सदन के भीतर सभापति के रूप में मुझे अपने माननीय सदस्यों का जो स्नेह-सहयोग मिला है, उसके लिए सबको धन्यवाद देता हूं।”

संबंधित सामग्री

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा, यहां जानें कब से शुरू होगा आवेदन 

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा, यहां जानें कब से शुरू होगा आवेदन 

बिहार में लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

जमीन के झगड़े ने लिया खूनी रूप, युवक की मौत; शव रखकर सड़क जाम

जमीन के झगड़े ने लिया खूनी रूप, युवक की मौत; शव रखकर सड़क जाम

नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मीनू महतो (30) की हत्या का आरोप लगा है।

सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति को मारी गोली

सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति को मारी गोली

आंदर थाना क्षेत्र के शिवली मठिया गांव में गोलीबारी की घटना में आंदर प्रखंड की पूर्व प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति एवं शिक्षक किशोर कुमार गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये। 

गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी

गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी

गोपालगंज में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

मामूली पैर टूटा था, जान चली गई: बक्सर के नेहा नर्सिंग होम में ऑपरेशन नहीं, OT में पिकनिक चल रही थी?

मामूली पैर टूटा था, जान चली गई: बक्सर के नेहा नर्सिंग होम में ऑपरेशन नहीं, OT में पिकनिक चल रही थी?

बक्सर में कोइरपुरवा के नेहा नर्सिंग होम में रविवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया।