Bihar Flood

गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी

गोपालगंज में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

By : Rani Thakur
गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी

गोपालगंज के डीएम समीर सौरभ

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा/गोपालगंज:
गोपालगंज में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। नेपाल के तराई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद बाल्मीकिनगर बैराज से करीब 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए डीएम समीर सौरभ ने सिधवलिया, बैकुंठपुर, मांझा और बरौली के संवेदनशील एवं संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

डीएम ने डुमरिया घाट, दीपउ छरकी, महारानी छरकी, सत्तरघाट और बखरी तटबंध समेत कई संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। वहीं पकहा, शीतलपुर, फैजुल्लाहपुर, प्यारेपुर, सरफरा और भैंसही जैसे इलाकों में भी प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को तटबंधों की लगातार निगरानी और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम समीर सौरभ ने बताया कि जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। निचले इलाकों में पानी पहुंचने के बाद स्थानीय स्तर पर नाव की व्यवस्था भी की गई है। तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है और फिलहाल तटबंध सुरक्षित हैं। प्रशासन की प्राथमिकता किसी भी तरह के रिसाव या अप्रिय घटना को रोकना है।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि गंडक नदी और निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।

संबंधित सामग्री

मामूली पैर टूटा था, जान चली गई: बक्सर के नेहा नर्सिंग होम में ऑपरेशन नहीं, OT में पिकनिक चल रही थी?

मामूली पैर टूटा था, जान चली गई: बक्सर के नेहा नर्सिंग होम में ऑपरेशन नहीं, OT में पिकनिक चल रही थी?

बक्सर में कोइरपुरवा के नेहा नर्सिंग होम में रविवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। 

लेशी सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, SIR को लेकर बोलीं- हंगामा करने से...

लेशी सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, SIR को लेकर बोलीं- हंगामा करने से...

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि SIR की प्रक्रिया हर समय होती है।

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा-विपक्ष लगातार वोट चोरी...

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा-विपक्ष लगातार वोट चोरी...

SIR को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहा है।

Bihar News: नवादा में युवक की हत्या से सनसनी, बगीचे में मिला जला हुआ शव

Bihar News: नवादा में युवक की हत्या से सनसनी, बगीचे में मिला जला हुआ शव

नवादा से बड़ी खबर आ रही है। मेसकौर थाना क्षेत्र के चंदाबारा गांव निवासी सोफी कुमार (20) की हत्या के बाद शव जलाए जाने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई है।