युवक की मौत

जमीन के झगड़े ने लिया खूनी रूप, युवक की मौत; शव रखकर सड़क जाम

नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मीनू महतो (30) की हत्या का आरोप लगा है।

By : Rani Thakur
जमीन के झगड़े ने लिया खूनी रूप, युवक की मौत; शव रखकर सड़क जाम

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मीनू महतो (30) की हत्या का आरोप लगा है। मृतक के पिता कृष्णा महतो ने आरोप लगाया कि घर के बगल की करीब 5 डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसी पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था। जमीन पर बाउंड्री देने के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। पिता का आरोप है कि इसी दौरान मीनू महतो को पीटकर उनकी हत्या कर दी गई। 

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। शव को वारिसलीगंज-खराट मुख्य मार्ग पर दरियापुर के पास रखकर सड़क जाम कर दिया गया। परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित सामग्री

नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उनसे मेरा...

नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उनसे मेरा...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अनुज सिंह के बारे में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नोमिनेशन की तैयारी गर्दा है।

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद के सभापति और भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा, यहां जानें कब से शुरू होगा आवेदन 

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा, यहां जानें कब से शुरू होगा आवेदन 

बिहार में लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति को मारी गोली

सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति को मारी गोली

आंदर थाना क्षेत्र के शिवली मठिया गांव में गोलीबारी की घटना में आंदर प्रखंड की पूर्व प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति एवं शिक्षक किशोर कुमार गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये। 

गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी

गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे निगरानी

गोपालगंज में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।