Bihar News: नवादा में कार-ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर, छह जख्मी

बिहार के नवादा जिले के बरौली गांव के पास कार-ई-रिक्शा की टक्कर में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। <br/>

By : Rani Thakur
Bihar News: नवादा में कार-ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर, छह जख्मी

नवादा में कार-ई-रिक्शा की टक्कर में छह जख्मी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : नवादा जिले के नरहट-हिसुआ रोड पर बरौली गांव के पास एक कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में कम से कम छह लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

तेज रफ्तार से हुई दुर्घटना 

जानकारी के अनुसार, एक गाड़ी नरहट की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी हिसुआ की दिशा से आ रही थी। तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया है।

खतरे से बाहर हैं घायल

ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे, जबकि कार में दो लोग यात्रा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई.

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।