Bihar News: नवादा में 50 फीट ऊंचे तार के पेड़ से गिरा युवक, मौत

नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में 50 फीट ऊंचे तार के पेड़ से गिरकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

By : Rani Thakur
Bihar News: नवादा में 50 फीट ऊंचे तार के पेड़ से गिरा युवक, मौत

नवादा में 50 फीट ऊंचे तार के पेड़ से गिरकर युवक की मौत

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में 50 फीट ऊंचे तार के पेड़ से गिरकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना की बात परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय बबलू चौधरी के रूप में हुई है, जो बसंत चौधरी का पुत्र था।

दोस्त के साथ घर से निकला था युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, बबलू चौधरी अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर घर से निकला था। रास्ते में वह अचानक तार के पेड़ पर चढ़ गया। उतरते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बबलू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच जारी 

प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि युवक क्यों चढ़ा था। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि बबलू चौधरी अपने परिवार का सहारा था। उसकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार सदमे में है।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।