न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में आज नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन अपने पद का कार्यभार संभाला. पटना में नए राज्यपाल को पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने शपथ दिलाई. मौके पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई नेता मौजूद थे. सैयद अता हसनैन बिहार के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे. राज्यपाल के पद संभालने के साथ ही वे राज्य के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपने कार्यों का प्रारंभ करेंगे और प्रशासनिक तथा सरकारी मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, बेगूसराय और शेखपुरा में कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास