बीजेपी ने अपने बीएलए 1 को किया सम्मानित, बिहार की शानदार जीत पर सम्राट चौधरी ने दिल खोल कर सराहा

By : News11 Bharat
बीजेपी ने अपने बीएलए 1 को किया सम्मानित, बिहार की शानदार जीत पर सम्राट चौधरी ने दिल खोल कर सराहा

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बात भाजपा ने शनिवार को अपने बूथ लेवल एजेंट 1 (BLA 1) को पटना में सम्मानित किया. सम्मान समारोह में राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने बीएलए 1 की दिल खोलकर सराहना की. 

सम्राट चौधरी ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट 1 के सभी साथियों को विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं जिन्होंने विधानसभा की 243 सीटों में से 202 सीट जिताकर ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत दिलाने का काम किया. चुनाव के पहले हम लोग जब कहते थे कि 200 सीट जीतेंगे. तो विपक्ष के लोग कहते थे कि इस तरह का बयान कैसे आ सकता है. लेकिन ऐसा हुआ, और इसके लिए आप बीएलए 1 सराहना के पात्र हैं.

भारतीय जनता पार्टी एनडीए के लोगों की ताकत थी जो नीचे से फीडबैक आता था.  पहला पेज का चुनाव खत्म हुआ तो मैंने फीडबैक के अनुसार गर्व से 100 सीट जीतने की बात कही थी. जनता ने 102 सीट जिताने का काम किया. यह संगठन की पार्टी है, यहां कितना भी बड़ा नेता हो, वह पहले बूथ पर काम करता है,  फिर बड़ा नेता बनता है 

जो जनमत एनडीए  मोदी और नीतीश कुमार को मिला है, उसका दूसरा पड़ाव शुरू हो गया है. जिस बूथ पर कमी रह गई है, उस पर विकास करने का काम में बूथ लेवल एजेंट 1 सपोर्ट करने का काम करेंगे.

बिहार में सुशासन स्थापित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, बिहार के नव जवानों को किस तरह रोजगार मिल सके उसकी भी चर्चा सरकार करते रहेगी.... आगे पहुंचाने का काम करेगी. 

यह भी पढ़ें: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के रोड शो के दौरान हर्ष फायरिंग

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य