न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने देश में कुछ राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक स्तर पर कुछ लोगों लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं. इसके तहत केरल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को आगामी केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री और बेंगलुरु उत्तर से सांसद शोभा करंदलाजे को केरल चुनाव का सह-प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विनोद तावड़े को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए चुनाव पर्यवेक्षक का तिरिक्त प्रभार सौंपा है.
अन्य राज्यों के लिए भी प्रभारियों की घोषणा की गयी है. राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम चुनावों का प्रभारी बनाया गया है. सतीश पूनिया ग्रेटर बेंगलुरु कॉरपोरेशन इलेक्शन के सह प्रभारी बनाए गए हैं. संजय उपाध्याय भी ग्रेटर बेंगलुरु कॉरपोरेशन इलेक्शन के सह प्रभारी बनाये गये हैं. तेलंगाना म्युनिसिपल कॉरपोरेशन इलेक्शन के प्रभारी आशीष सेलार बनाये गये हैं. जबकि अशोक परमाणी और रेखा शर्मा सह प्रभारी बनाये गये हैं.
बता दें कि इस साल केरल, पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव हैं और भाजपा अपनी रणनीति मजबूती की तैयारियों में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड से झारखंड वासियों को राहत, 5 जिलों को छोड़ पारा 10 के ऊपर पहुंचा, शीतलहर से राहत