दो दिवसीय पटना दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, आज मंदिर नाला निरीक्षण से लेकर विधानसभा सत्र में लेंगे हिस्सा

By : News11 Bharat
दो दिवसीय पटना दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, आज मंदिर नाला निरीक्षण से लेकर विधानसभा सत्र में लेंगे हिस्सा

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पटना में है. अपने प्रवास के दौरान नितिन नवीन आज कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें शहर की जलनिकासी व्यवस्था से जुड़ा निरीक्षण और बिहार विधानसभा का बजट सत्र भी शामिल है.

कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन आज दोपहर 12:30 बजे पटना के मंदिर नाला का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान वे नाले की मौजूदा स्थिति, सफाई व्यवस्था और जलजमाव की समस्या का जायजा लेंगे. संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है. नाला निरीक्षण के बाद नितिन नवीन दोपहर करीब 2 बजे बिहार विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वे बजट सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे. विधानसभा सत्र के बाद नितिन नवीन अपने सरकारी आवास पर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके नितिन नवीन आज ही देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. 

यह भी पढ़े: पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामला: SIT की जांच तेज, 4 लोगों से पूछताछ  
 
संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

Bihar News: मातम में बदलीं पर्व की खुशियां, पोखर में डूबने से 6 बच्चों की मौत 

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई।