सहरसा में युवक का फंदे से लटका शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

By : News11 Bharat
सहरसा में युवक का फंदे से लटका शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  बिहार के सहरसा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बटराह इलाके में चादर के फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

परिजनों के अनुसार, युवक लंबे समय से बीमारी को लेकर डिप्रेशन में रहता था. बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ. झांककर देखने पर युवक को फंदे से लटका मृत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया.

मृतक की पहचान भारतीय नगर वार्ड नंबर-35 निवासी मुकेश भगत के 20 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार के रूप में हुई है. वह तीन भाइयों में सबसे छोटा बताया जा रहा है.

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: शेरघाटी में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, नगर परिषद के सुपरवाइजर और मजदूरों के साथ मारपीट

संबंधित सामग्री

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।