दुखद

घूमने की खुशी मातम में बदली! बगहा में पेड़ से टकराई कार, आधा दर्जन युवक जख्मी

पश्चिमी चंपारण के बगहा से बड़ी खबर है। वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य मार्ग पर कंपार्ट भेड़ियारी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

By : Rani Thakur
घूमने की खुशी मातम में बदली! बगहा में पेड़ से टकराई कार, आधा दर्जन युवक जख्मी

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
जयप्रकाश वर्मा/बगहा:
पश्चिमी चंपारण के बगहा से बड़ी खबर है। वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य मार्ग पर कंपार्ट भेड़ियारी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार आधा दर्जन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बगहा के वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य मार्ग की है, जहां कंपार्ट भेड़ियारी के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार करीब आधा दर्जन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. तारीक नदीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार सभी घायलों को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद चार घायलों की स्थिति सामान्य हुई, जबकि 20 वर्षीय विनय चौहान की हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है।

घायलों में सिवान जिले के मेहरवा गांव निवासी अमन सिंह, गोरखपुर निवासी शिवम यादव, कुशीनगर के हाटा निवासी अर्णव मणि त्रिपाठी और मैरवा निवासी उज्ज्वल राय समेत अन्य शामिल हैं। कार चालक हादसे में सुरक्षित बच गया। 

हम लोग गोरखपुर से वाल्मीकिनगर घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित सामग्री

180 यात्रियों का जान बचाने वाले सह पायलट स्मित मच्छार को दुनिया कर रही सलाम, पीएम मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा- हीरो

180 यात्रियों का जान बचाने वाले सह पायलट स्मित मच्छार को दुनिया कर रही सलाम, पीएम मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा- हीरो

11/09 जैसे हादसे को अंजाम देना चाहता था पायलट, स्मित ने चाकू का वार झेलकर भी नहीं खोई हिम्मत,<br/>

सांसद निशिकांत दुबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता साफ़ 

सांसद निशिकांत दुबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता साफ़ 

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज न्याय की जीत हुई.

रांची: मोरहाबादी मैदान में शुरू हुआ JCI एक्सपो उत्सव 2026, राज्यपाल बोले- युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देने की जरूरत

रांची: मोरहाबादी मैदान में शुरू हुआ JCI एक्सपो उत्सव 2026, राज्यपाल बोले- युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देने की जरूरत

एक्सपो का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में किया जा रहा है.

बिहार में बाढ़ पर डिप्टी CM विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले- अगले 48 घंटे स्थिति...

बिहार में बाढ़ पर डिप्टी CM विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले- अगले 48 घंटे स्थिति...

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।  

जयराम महतो के बयान पर भड़के पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष, बोले- 'व्यूज के लिए लेते हैं पुलिस का नाम'

जयराम महतो के बयान पर भड़के पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष, बोले- 'व्यूज के लिए लेते हैं पुलिस का नाम'

राहुल मुर्मू ने कहा कि जयराम महतो चर्चा में रहने के लिए सोशल मीडिया एल्गोरिदम (Algorithm) का इस्तेमाल करते हैं.