कार्रवाई

आरा में CBI का बड़ा एक्शन, 10 हजार घूस लेते डाकघर कर्मी गिरफ्तार

सीबीआई ने रविवार की देर शाम आरा मुख्य डाकघर के आवासीय परिसर से डाकघर कर्मी को घूस के 10,000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

By : Rani Thakur
आरा में CBI का बड़ा एक्शन, 10 हजार घूस लेते डाकघर कर्मी गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: 
संजय श्रीवास्तव/आरा:
सीबीआई ने रविवार की देर शाम आरा मुख्य डाकघर के आवासीय परिसर से डाकघर कर्मी को घूस के 10,000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुरुषोत्तम कुमार आरा मुख्य डाकघर में पहले ओवरसियर थे। प्रमोशन के बाद ट्रेनिंग की प्रक्रिया पूरी होने पर उनकी पोस्टिंग बतौर क्लर्क के पद पर औरंगाबाद प्रमंडल के डाकघर में हुई थी। 

वह फिलहाल आरा मुख्य डाकघर परिसर स्थित क्वार्टर में ही अपने परिवार के साथ रहता था। सीबीआई की टीम आरा मुख्य डाकघर परिसर स्थित उसके क्वार्टर पहुंची। इसके बाद उसे क्वार्टर से बाहर लाकर घूस के रुपये के बारे में पूछताछ करने लगी। इस दौरान पुरुषोत्तम कुमार और सीबीआई टीम के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सख्ती बरतने पर पुरुषोत्तम ने अपने पैंट के पॉकेट से रुपये को फेंक दिया, जिसे सीबीआई की टीम ने जब्त कर लिया। रुपये में केमिकल लगा हुआ था। उनके दोनों हाथों को बारी-बारी से अलग-अलग पानी भरे गिलास में डाला गया। 

केमकिल के कारण रंगीन हुए पानी को भी सबूत के तौर पर पैक कर लिया गया। फिर क्वार्टर लाकर पूछताछ हुई और घर की भी तलाशी ली गयी। लगभग तीन घंटे तक सीबीआई की टीम डाकघर परिसर में कार्रवाई करती रही। इसके बाद उसे अपने साथ ले गई।

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रार्थना से लौट रहे व्यक्ति की हत्या, बदमाशों ने मारी तीन गोलियां 

बिहार में प्रार्थना से लौट रहे व्यक्ति की हत्या, बदमाशों ने मारी तीन गोलियां 

डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी महादेव स्थान बगीचा के पास ईसा मसीह की प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र शंकर मांझी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर...

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर...

नेपाल में हो रही बारिश के बाद बिहार के सात से आठ जिले बाढ से प्रभावित हैं।

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

आर्मी का जवान कृष्ण कुमार सिंह जब सेवा निवृत्ति लेकर 17 साल के बाद अपने गांव लौटे तो पूरा गांव उनका ग्रैंड वेलकम किया।

गर्भवती पत्नी की मौत: पति को 10 साल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

गर्भवती पत्नी की मौत: पति को 10 साल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

गर्भवती पत्नी की मौत के मामले में बगहा कोर्ट ने पति राहुल यादव को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।