मैन पावर एजेंसी

रांची: हिनू में मैनपावर एजेंसी के दफ्तर में लगी भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक

आसमान में धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने एजेंसी के प्रोपराइटर को इसकी जानकारी दी. 

By : Dipali Kumari
रांची: हिनू में मैनपावर एजेंसी के दफ्तर में लगी भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
रांची के हिनू इलाके में आज सोमवार सुबह-सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मैनपावर एजेंसी के कार्यालय में अचानक आग लग गई. आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी एजेंसी के प्रोपराइटर को दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है.

मामला डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू स्थित शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय का है. सुबह अचानक कार्यालय से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आग की जानकारी मिलते ही एजेंसी के प्रोपराइटर को सूचना दी गई. इसके बाद अग्निशमन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई. दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया हालांकि, आग की चपेट मे आने से कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए. 
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: IND vs WI T20: कुछ ही घंटों में ऑनलाइन टिकट हुआ SOLD OUT, स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लाइन
 
संबंधित सामग्री

डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब; दोपहर 2 बजे अगली सुनवाई

डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब; दोपहर 2 बजे अगली सुनवाई

रिपोर्ट में महिला ने बताया रंजीत महतो समेत तीन कांस्टेबल ने उसके साथ दुष्कर्म किया. 

दुमका: दो बच्चे की मां के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दुमका: दो बच्चे की मां के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घर में महिला को अकेला पाकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह, पांच टॉपरों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह, पांच टॉपरों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

दीक्षांत समारोह में पांच प्रोग्राम के पांच टॉपरों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा. इनमें दो स्नातकोत्तर और तीन स्नातक कार्यक्रमों के टॉपर हैं.

बिहार में प्रार्थना से लौट रहे व्यक्ति की हत्या, बदमाशों ने मारी तीन गोलियां 

बिहार में प्रार्थना से लौट रहे व्यक्ति की हत्या, बदमाशों ने मारी तीन गोलियां 

डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी महादेव स्थान बगीचा के पास ईसा मसीह की प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र शंकर मांझी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर...

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर...

नेपाल में हो रही बारिश के बाद बिहार के सात से आठ जिले बाढ से प्रभावित हैं।