दुष्कर्म

दुमका: दो बच्चे की मां के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घर में महिला को अकेला पाकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

By : Dipali Kumari
दुमका: दो बच्चे की मां के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
दुमका/डेस्क:
 जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां दो बच्चे की मां के साथ उसके पड़ोसी ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील राणा भी शादीशुदा है और राजमिस्त्री का काम करता है. पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है.

पीड़िता द्वारा शिकारीपाड़ा थाना में दिए आवेदन के अनुसार महिला का पति करीब 20 दिनों पहले ही तमिलनाडु गए थे. 25 सितंबर को जब वह अपने घर में बच्चों के साथ सोई हुई थी तो रात में सुनील राणा घर में घुस गया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर जबरदस्ती करने लगा. उसने काफी विरोध किया तो सुनील ने उसे चोटिल कर दिया. दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला.

अगली सुबह महिला ने फ़ोन अपर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पति के घर पहुंचने पर वह उनके साथ थान पहुंची. पीड़िता ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. इधर इस संबंध में थाने में केस संख्या 104/26 दर्ज की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1),115 (2 ),126 (2) अंकित किया गया. 

इसे भी पढ़ें: NH-33 पर बाइक सवार युवकों का खतरनाक स्टंट, जान जोखिम में डालकर मचाया हुड़दंग; वीडियो वायरल
 
संबंधित सामग्री

CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है.

कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के बाद सिर में मारी गोली

कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के बाद सिर में मारी गोली

कटिहार में सोमवार की सुबह अपराधियों ने अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

पलामू: कंबल वाले बाबा कर रहे चमत्कारी इलाज! आरोग्य शिविर पर उठे सवाल, उपचार के दावों और दवाओं की जांच की मांग

पलामू: कंबल वाले बाबा कर रहे चमत्कारी इलाज! आरोग्य शिविर पर उठे सवाल, उपचार के दावों और दवाओं की जांच की मांग

डायबिटीज, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, लकवा तथा सुनने-बोलने में असमर्थता जैसी गंभीर बीमारियों को केवल कंबल ओढ़ाकर ठीक करने के दावों के वैज्ञानिक प्रमाण सार्वजनिक किए जाने की मांग उठी है.

डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब; दोपहर 2 बजे अगली सुनवाई

डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब; दोपहर 2 बजे अगली सुनवाई

रिपोर्ट में महिला ने बताया रंजीत महतो समेत तीन कांस्टेबल ने उसके साथ दुष्कर्म किया. 

रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह, पांच टॉपरों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह, पांच टॉपरों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

दीक्षांत समारोह में पांच प्रोग्राम के पांच टॉपरों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा. इनमें दो स्नातकोत्तर और तीन स्नातक कार्यक्रमों के टॉपर हैं.