छपरा: एकमा में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

By : News11 Bharat
छपरा: एकमा में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क:  सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. एकमा–मांझी मुख्य मार्ग पर गंजपर के समीप हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना में दाउदपुर थाना क्षेत्र के बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई.

मृतकों की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरियांव के टोला निवासी 20 वर्षीय करण कुमार एवं 30 वर्षीय हेमनारायण राम के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक से एकमा से अपना मोटर साइकिल रीपेयरिंग की दुकान बंद कर देर शाम को अपने घर अरियांव के टोला जा रहे थे तभी गंजपर के पास किसी अज्ञात वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. सूचना पर एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत कई अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

संबंधित सामग्री

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार