न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में जारी है. इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जनता के साथ जनसंवाद करेंगे और लोगों की समस्याओं को समझने के साथ समाधान पर ध्यान देंगे. बेगूसराय जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ₹109 करोड़ की 189 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 165 करोड़ की 211 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं के जरिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है. इस अवसर पर बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम, कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री की यात्रा शेखपुरा जिले में जारी रहेगी. शेखपुरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 144 करोड़ की 120 योजनाओं का शिलान्यास और ₹62 करोड़ की 169 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. जिले में ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विकास को मजबूत करेंगी. इस मौके पर भी बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री और कई बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो सभी कार्यक्रमों की निगरानी और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
यह भी पढ़े: बिहार में गैस संकट को लेकर गृहमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे अहम बैठक