मर्डर 

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। <br/><br/>

By : Rani Thakur
ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
शादाब अख्तर/मधुबनी:
मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कृष्णाष्टमी में ननिहाल आए करीब 6 वर्षीय बच्चे की ह'त्या का आरोप उसकी मामी पर लगा है। मृ'त बच्चे की पहचान सुशांत कुमार, पिता अमर भंडारी, निवासी दुर्गापट्टी गांव के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, सुशांत कुमार अपने माता-पिता के साथ कृष्णाष्टमी में अपने ननिहाल अकौर गांव आया था। सोमवार की सुबह बच्चा अपने नानी सहित परिवार के सभी सदस्यों के साथ था, सभी खाना खाने के बाद सोने गये, कुछ देर बाद सभी ने बच्चे कि खोज की तो वह कहीं नहीं मिला, लिहाजा परिजन और ग्रामीण बच्चे की तलाश करने लगे। 

काफी खोजबीन के बाद शाम में बच्चे के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। बच्चा पास के ही एक गड्ढे में बोर में बंद मिला। बच्चे कि दम घुटने से मौ'त हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, बच्चे की मामी पर ह'त्या का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि बच्चे की ह'त्या करने के बाद उसके श'व को बोरे में बांधकर एक गड्ढे में छिपा दिया गया। 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अनुप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और अकौर गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई में नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया है।

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है।