पुलिस का एक्शन 

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

By : Rani Thakur
जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

एसपी विश्वजीत दयाल

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पुरुषोत्तम कुमार/जमुई:
नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के वीडियो को बिना ब्लर किए वायरल करने और पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में अब पुलिस वैसे सोशल मीडिया से जुड़े एकाउंट को खंगालने में जुट गई है। इस दौरान जमुई जिले के अलावा अन्य इलाकों के करीब 120 सोशल मीडिया आईडी को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज की गई है।

उक्त जानकारी सोमवार की रात एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि वीडियो प्रसारित करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला कोई भी फोटो या वीडियो सार्वजनिक करना कानूनन अपराध है। 

पोक्सो एक्ट की धारा 23 के तहत पीड़िता की पहचान उजागर करने पर कार्रवाई का प्रावधान है। इसी के तहत बिना चेहरा ब्लर किए वीडियो साझा करने वाले इंटरनेट मीडिया अकाउंट को चिह्नित किया जा रहा है।

अब तक 120 इंटरनेट मीडिया अकाउंट चिह्नित किए गए हैं। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और  एक्स अकाउंट शामिल हैं। इन अकाउंट के खिलाफ टेकडाउन की कार्रवाई शुरू की गई है। एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वायरल फुटेज को डाउनलोड, शेयर या दोबारा पोस्ट नहीं करें। 

यदि किसी व्यक्ति के मोबाइल पर यह वीडियो आया है तो उसे आगे प्रसारित करने के बजाय तत्काल डिलीट कर दें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नाबालिग की पहचान उजागर करने या वीडियो प्रसारित करने पर पोक्सो एक्ट की धारा 23 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 74 के तहत कार्रवाई हो सकती है।

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा