न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज सारण पहुंच रही है. मुख्यमंत्री नीतीश सारण की समृद्धि यात्रा के लिए पटना से निकल चुके हैं. सीएम नीतीश कुमार आज 451 करोड़ के लागत की योजनाओं का वहां शिलान्यास करेंगे. साथ ही साथ 87 करोड़ रुपयों के लागत के योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार सारण में विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे. इस अवसर पर वह जनता के साथ संवाद भी करेंगे. वहीं, अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें विकास सम्बंधी दिशा-निर्देश देंगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों सारण में 451 करोड़ रुपए लागत की 45 योजनाओं का शिलान्यास होना है जबकि 87 करोड़ रुपए लागत की 24 योजनाओं का वह उद्घाटन करेंगे. जिससे सारण के विकास को नई गति मिलेगी.
यह भी पढ़ें: विधायक संजीव सरदार ने सोहदा में टुसू कलाकारों का बढ़ाया उत्साह, श्रेष्ठ प्रतिमाएं हुईं सम्मानित