न्यूज़11 भारत
दरभंगा/डेस्क: नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूट की वारदात सामने आई. व्यवसायी मनोज कुमार शाह के अनुसार, लुटेरों ने हथियार के बल पर व्यवसाय और उनके पुत्र के साथ मारपीट कर करीब 2 करोड़ की संपत्ति लूट ली. सूचना के अनुसार, अपराधी चार की संख्या में थे और उन्होंने लूट के दौरान लगभग 25 लाख रुपये नगद भी अपने साथ ले गए. घटना के समय व्यवसायी अपने कार्यालय में मौजूद थे, तभी अपराधियों ने हमला कर व्यापार और परिवार के साथ मारपीट की.
यह भी पढ़े: बिहार में स्कूल टाइमिंग में बड़ा बदलाव: 6 अप्रैल से सभी सरकारी विद्यालय मॉर्निंग शिफ्ट में