बढ़ी सुरक्षा 

डेहरी EO हत्याकांड के बाद बड़ा फैसला, नगर आयुक्तों को मिलेगी सशस्त्र सुरक्षा 

डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद राज्य सरकार ने नगर निकायों के अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। 

By : Rani Thakur
डेहरी EO हत्याकांड के बाद बड़ा फैसला, नगर आयुक्तों को मिलेगी सशस्त्र सुरक्षा 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/ पटना :
रोहतास के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद बिहार सरकार ने नगर निकायों के अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

नगर विकास एवं आवास विभाग ने सभी जिलाधिकारियों, जिला दंडाधिकारियों तथा वरीय पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर नगर आयुक्तों और नगर कार्यपालक पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शस्त्र अनुज्ञप्ति (आर्म्स लाइसेंस) देने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आवश्यकता के अनुसार सशस्त्र गृहरक्षकों की तैनाती करने को कहा है।

विशेष सचिव शाहिद परवेज की ओर से तीन अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि यदि कोई नगर आयुक्त या नगर कार्यपालक पदाधिकारी अपनी सुरक्षा के दृष्टिकोण से शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करता है, तो उसका त्वरित निष्पादन किया जाए।

विभाग का कहना है कि विभिन्न नगर निकायों से सुरक्षा संबंधी मांगें लगातार सामने आ रही हैं। एक अन्य पत्र में सभी जिला दंडाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को नगर निकायवार सुरक्षा स्थिति का संयुक्त आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। आकलन के आधार पर जहां आवश्यकता हो, वहां सशस्त्र गृहरक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इन गृहरक्षकों पर होने वाले खर्च का वहन संबंधित नगर निकाय करेंगे।

सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या ने नगर निकायों में कार्यरत अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। माना जा रहा है कि इसी घटना के बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अहम निर्णय लिया है।


 

संबंधित सामग्री

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

बिहार पुलिस के सिपाही ने पहली अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है।