न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: विशंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहनिया गांव में झाड़ियों के बीच एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है. आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम किया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे है. फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की छानबीन में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है.
यह भी पढ़े: बिहार में माफियाओं पर शिकंजा, ED को भेजी गई सूची में दरभंगा का भू-माफिया मोहम्मद रिजवान सबसे ऊपर