गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार

By : News11 Bharat
गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:   भारत गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), पटना की टीम ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य के विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजे का कुल वजन करीब 8 किलोग्राम बताया जा रहा है.

यह कार्रवाई मंगलवार को की गई, हालांकि इसकी पूर्व सूचना गया एयरपोर्ट प्रशासन को नहीं दी गई थी. जानकारी के अनुसार, थाई एयरवेज की उड़ान से एक संदिग्ध यात्री बैंकॉक से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा था. खुफिया इनपुट के आधार पर पहले से अलर्ट DRI टीम ने यात्री पर नजर रखी और आगमन के तुरंत बाद उसके सामान की गहन जांच की. तलाशी के दौरान बैग से 8 किलो विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी आकाश श्रीचंद सोहांडा के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी आमतौर पर संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए की जाती है.

मामले को लेकर गया एयरपोर्ट प्रशासन और DRI के बीच सूचना साझा करने को लेकर मतभेद भी उभरकर सामने आए हैं. गया एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि पटना से आई DRI टीम ने बिना पूर्व सूचना दिए कार्रवाई की. उन्हें अनौपचारिक रूप से 8 किलो गांजा पकड़े जाने की जानकारी मिली है, लेकिन आधिकारिक सूचना नहीं मिलने के कारण उच्च अधिकारियों को जवाब देने में परेशानी हो रही है.

वहीं, DRI अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई गोपनीय खुफिया सूचना के आधार पर की गई, इसलिए एयरपोर्ट प्रशासन को पूर्व जानकारी साझा नहीं की गई. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: सहरसा रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, 15 लड़कियां रेस्क्यू, एक HIV पॉजिटिव बरामद, तीन अब भी फरार, कई मकान सील

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य