शम्भू भगत/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: भागलपुर में ठंड और घने कोहरे का असर अब ट्रेन परिचालन पर भी दिखने लगा है. दूसरे राज्यों से भागलपुर आने वाली अधिकतर ट्रेनें भारी देरी से पहुंच रही हैं. दिल्ली, गुजरात और मुंबई से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें लगभग 5 से 6 घंटे की देरी से भागलपुर पहुंच रही है. विक्रमशिला एक्सप्रेस, भटिंडा-बालूघाट फरक्का एक्सप्रेस, गरीब रथ सहित दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. ठंड और कोहरे के चलते यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़े: नवादा में पुलिस ने हथियारबंद बदमाश का तांडव रोका, फिल्मी स्टाइल में अपराधी को दबोचा