न्यूज11 भारत
पटना सिटी/डेस्क: बिहार में तापमान में लगातार नीचे जा रहा है. जिसके ठंड का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है. लगातार पारा नीचे जाने का असर भी जनजीवन पर दिखने लगा है. इस बीच खबर है कि पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज के पास ठंढ के कारण एक 60 वर्षीय महिला राहगीर की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मृतक महिला कौन है और कहां की रहने वाली थी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इस घटना के बाद ठंढ का खौफ लोगों के मन में और बैठ गया है.
यह भी पढ़ें: बगोदर: घाघरा साइंस कॉलेज में अभिनंदन समारोह, युवा महोत्सव में सफल विद्यार्थियों को मिला सम्मान