न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में सरस मेला लगा है, शनिवार और रविवार को मेले में भारी भीड़ उमड़ती है जिससे गांधी मैदान के आसपास भीषण जाम लगता है. इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. 20-21 और 27-28 दिसंबर को दिन के 12 से रात 8 बजे तक करगिल चौक के पास ऑटो, ई-रिक्शा, रिक्शा की पार्किंग पर रोक रहेगी.
ऑटो और ई-रिक्शा रामगुलाम चौक से खुलेंगे और एग्जीबिशन रोड या एसपी वर्मा रोड होते पटना जंक्शन की ओर जाएंगे
करगिल चौक से आने वाली बसें भी एग्जीबिशन रोड होकर जाएंगी, जेपी गोलंबर से छज्जूबाग की ओर ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे.
जेपी गंगा पथ की ओर से आने वाले वाहन चिल्ड्रन पार्क से करगिल चौक की तरफ जाएंगे लेकिन करगिल चौक से चिल्ड्रन पार्क की तरफ नहीं जाएंगे.
यह भी पढ़ें: मनरेगा को 'राम-राम'! मजदूरों को रोजगार देने आ गया 'जी राम जी'! नाम के अलावा क्या-क्या बदला है?