न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: आज सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है. इस अवसर पर पटना के रवींद्र भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा और इसमें बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज से जुड़े लोग शामिल होंगे. बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और शासनकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इस अवसर पर उनके द्वारा स्थापित सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक योगदान को भी उजागर किया जाएगा.
यह भी पढ़े: पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा