न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पवन सिंह को कोर्ट में हाजिर होना है. जानकारी के अनुसार, सुबह 11:30 बजे डेहरी व्यवहार न्यायालय में उनकी पेशी निर्धारित है. पवन सिंह 2024 में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी थे. चुनाव प्रचार के दौरान अनुमति से अधिक वाहनों के साथ रोड शो निकालने का आरोप उन पर लगा है. इसी मामले में न्यायालय ने उन्हें तलब किया है. डेहरी कोर्ट में पेशी के बाद बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय में भी उनकी पेशी होनी है.
यह भी पढ़े: मुंगेर में टोटो लूटकांड का खुलासा, 24 घंटे में दो लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई ई-रिक्शा बरामद