इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत
सहरसा/डेस्क: सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फरेबा गांव में एक साथ चार युवकों द्वारा कीटनाशक दवा सेवन किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों युवकों ने किसी कारणवश कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई. सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चारों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो युवकों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही कनरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वहीं, इस घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है.
फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: भागलपुर: मानसिक तनाव में 17 वर्षीय किशोर ने जहर खाकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत