गोपालगंज: करोड़ों का पुल ढलाई के दौरान ध्वस्त, गुणवत्ता पर बड़ा सवाल

By : News11 Bharat
गोपालगंज: करोड़ों का पुल ढलाई के दौरान ध्वस्त, गुणवत्ता पर बड़ा सवाल

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क:   गोपालगंज में करोड़ों की लागत से बन रहा पुल ढलाई के दौरान ही भरभराकर गिर गया. विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहा आरसीसी पुल अचानक जमींदोज हो गया. गनीमत रही कि मजदूर बाल-बाल बच गए. करीब 29 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2 करोड़ 89 लाख से ज्यादा की लागत से कराया जा रहा था. 27 फरवरी को पहले स्पैन की ढलाई पूरी हुई थी, जबकि 28 फरवरी को दूसरे स्पैन की ढलाई के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ और स्लैब का हिस्सा धंस गया. देखते ही देखते अर्धनिर्मित पुल का बड़ा हिस्सा नीचे गिर पड़ा. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मजदूर किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले.

ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री और कमजोर सरिया के इस्तेमाल का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता था. स्थानीय लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है. जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सेटिंग के दौरान जंग लगे पाइपों के इस्तेमाल की बात सामने आई है. तकनीकी लापरवाही के कारण पुल ढहने की पुष्टि हुई है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई और संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी है. अब सवाल यह है कि करोड़ों की लागत से बन रहे विकास कार्यों की निगरानी आखिर कौन करेगा? और क्या इस बार जिम्मेदारों पर सच में कार्रवाई होगी?

यह भी पढ़ें: नवादा के पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ वायु सेना जवान संजय कुमार का अंतिम संस्कार

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य