न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के मंसूरगंज के पास हथियार की नोक पर तीन लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और लूटकांड में शामिल चार अपराधी को एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस और तीन अनुराइड के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही लूट के दो लाख रुपये भी बरामद किया हैं. पुलिस ने बताया की पंजाब नेशनल वैंक से एक वृद्ध व्यक्ति 3 लाख रुपये निकाल कर मंसूरगंज के रास्ते घर लौट रहे थे. उसी दौरान चार अपराधी उस वृद्ध व्यक्ति को घेर कर रुपये से बैग लेकर फरार हो गए. पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर सूचना पर CCTV फुटेज और वैज्ञानिक अनुशंधान कर चार लुटेरो को गिरफतार किया गया.
यह भी पढ़े: नवादा में ट्रक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को रौंदा, परिवार में मातम, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग