वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

सड़क किनारे अथवा मुख्य सड़क पर अवैध रूप से यत्र-तत्र खड़े हल्के एवं भारी वाहनों के खिलाफ शनिवार को लातेहार परिवहन विभाग ने कार्रवाई की.

By : Ark Sahuliyar
चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत 
चंदवा/डेस्क:
सड़क किनारे अथवा मुख्य सड़क पर अवैध रूप से यत्र-तत्र खड़े हल्के एवं भारी वाहनों के खिलाफ शनिवार को लातेहार परिवहन विभाग ने कार्रवाई की. यह अभियान उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में चंदवा थाना क्षेत्र की मुख्य सड़क पर चलाया गया.

अभियान के दौरान सड़क किनारे और सड़क पर खड़े वाहनों की जांच की गई. परिवहन विभाग के अनुसार, सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसी को देखते हुए सड़क सुरक्षा और दुर्घटना की रोकथाम के उद्देश्य से वाहनों की जांच की गई.

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 8 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 62,500 रुपये का ई-चालान किया गया. इस दौरान वाहन चालकों को सड़क पर वाहन खड़ा करने से होने वाले जोखिमों के बारे में जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई.

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी.

संबंधित सामग्री

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

रांची के पिठोरिया क्षेत्र में स्थित एक निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण के एक चौंकाने वाले मामले की खबर सामने आई है.

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई 33 करोड़ की भारी डकैती की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है.

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

गढ़वा जिले के केतार प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली की दुकान से अगस्त माह का राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की थी.

गढ़वा में बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति के साथ घर लौट रही थी रेहाना खातून

गढ़वा में बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति के साथ घर लौट रही थी रेहाना खातून

गढ़वा जिले के भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ स्थित दुलहर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई.

गढ़वा जिले के कांडी की सात जनसमस्याओं को लेकर झामुमो ने गढ़वा उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र

गढ़वा जिले के कांडी की सात जनसमस्याओं को लेकर झामुमो ने गढ़वा उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र

मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे के नेतृत्व में प्रखंड कमिटी ने उठाई जनहित की आवाज