सहरसा में गोलियों की गूंज, मीरा टॉकिज के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटू मिश्रा की मौके पर मौत 

By : News11 Bharat
सहरसा में गोलियों की गूंज, मीरा टॉकिज के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटू मिश्रा की मौके पर मौत 

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के सहरसा जिले में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब सदर थाना क्षेत्र स्थित मीरा टॉकिज सिनेमा हॉल के पास अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई. बताया जा रहा है कि करीब पांच अपराधियों ने दर्जन भर से अधिक गोलियां चलाईं, जिसमें छोटू मिश्रा उर्फ सुजीत कुमार झा (पिता जागेश्वर झा), निवासी फकीर टोला की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक के बड़े भाई आशीष कुमार ने बताया कि छोटू मिश्रा रोज की तरह शाम में नाश्ता करने के बाद घर से निकला था. वह अपने दोस्त गांधी कुमार यादव, जो मधेपुरा जिले के मुरलीगंज का रहने वाला है और रेलवे में अनुकंपा पर नौकरी करता है, उसे स्टेशन लाने गया था. उसके साथ विधापति नगर वार्ड संख्या 32 निवासी रौशन कुमार और सुमित कुमार भी मौजूद थे. मृतक दो दिन पहले थार चार चक्का वाहन केश में खरीदा था. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना में एक अन्य युवक के घायल होने की भी चर्चा है, हालांकि उसे कहां इलाज के लिए ले जाया गया है इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं मिल पाई है.

वहीं सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10:30 बजे थाना को सूचना मिली कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसके बाद एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए है. घटनास्थल से 12 खोखे बरामद किए गए है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है. मृतक की आपराधिक छवि होने की भी बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़े: सीवान में बेखौफ बदमाशों का आतंक, युवक की गोली मारकर हत्या 
 
संबंधित सामग्री

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार