किशनगंज में बिना महिला ट्रेनर व सुरक्षा इंतजामों के चल रहे जिम, एसडीपीओ ने दी सख्त चेतावनी

By : News11 Bharat
किशनगंज में बिना महिला ट्रेनर व सुरक्षा इंतजामों के चल रहे जिम, एसडीपीओ ने दी सख्त चेतावनी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
किशनगंज सीमावर्ती जिला होने के साथ-साथ तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है. जिले के विभिन्न इलाकों में इन दिनों दर्जनों वेटलिफ्टिंग सह जिम संचालित हो रहे है, जहां युवक-युवतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन इन जिम सेंटरों में बुनियादी सुरक्षा मानकों और नियमों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है.

जानकारी के अनुसार, जिले के किसी भी जिम में महिला प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं है, जबकि बड़ी संख्या में महिलाएं भी जिम में अभ्यास करने पहुंच रही है. इसके अलावा अधिकांश जिम में सीसीटीवी, आपातकालीन सुविधा और अन्य सुरक्षा इंतजाम भी नाकाफी है. सबसे गंभीर पहलू यह है कि बिना किसी डॉक्टरी सलाह के युवाओं को शारीरिक विकास के नाम पर प्रोटीन और अन्य सप्लीमेंट दिए जा रहे है, जो स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरे हो सकते है. इस मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौतम कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि फिलहाल किसी महिला द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन भविष्य में यदि जिम परिसर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या दुर्व्यवहार होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिम संचालकों की होगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, बॉडी प्लेनेट जिम के संचालक मोहम्मद परवेज आलम ने बताया कि उनके जिम में प्रतिदिन 60 से 70 लोग आते है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि फिलहाल वे स्वयं महिलाओं को प्रशिक्षण देते हैं और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट भी उपलब्ध कराते है. प्रशासन की चेतावनी के बाद जिम संचालन को लेकर अब निगरानी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़े: नवादा में भूमि विवाद, पकरीबरामा के पीनपड़वा गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट, 8 लोग घायल
 
संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई की घटना पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सरकार पूरे मामले को देख रही है।

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। <br/><br/>