समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर बालू डिपो में घुसा, 3 घायल

By : News11 Bharat
समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर बालू डिपो में घुसा, 3 घायल

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-122B के किनारे सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. झारखंड से गिट्टी लोड कर पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन की ओर जा रहा एक 16 चक्का ट्रक सड़क पर चल रहे ट्रैक्टर को साइड देने के दौरान अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क किनारे स्थित एक बालू डिपो में जा घुसा. यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब सड़क पर आवागमन शुरू ही हुआ था।प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था. सामने अचानक ट्रैक्टर आ जाने के कारण चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया. 

देखते ही देखते ट्रक सड़क से उतरकर बालू डिपो में जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिपो के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रक का अगला भाग पूरी तरह चकनाचूर हो गया।हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. ट्रक में फंसे चालक और उपचालकों को बाहर निकालना बड़ी चुनौती थी. स्थानीय लोगों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक का गेट तोड़ा और घायलों को बाहर निकाला. घायल चालक की पहचान थाना क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत निवासी सर्विंदर राय के रूप में हुई है. वहीं उपचालक अविनाश राम और चन्नू राम भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए है. घायलों को तत्काल इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार उपचालक अविनाश राम की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है. हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए. घटना की सूचना पर मोहिउद्दीन नगर थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर यातायात को नियंत्रित किया तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू की. इस हादसे के बाद NH-122B पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढ़े: शादी के नाम पर नाबालिग की तस्करी की साजिश नाकाम, 6 सदस्यीय गिरोह बेनकाब
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य