रामनगर में नहर सफाई की आड़ में हरे पेड़ों की अवैध कटाई, 20 लोगों पर FIR दर्ज 

By : News11 Bharat
रामनगर में नहर सफाई की आड़ में हरे पेड़ों की अवैध कटाई, 20 लोगों पर FIR दर्ज 

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
खबर पश्चिमी चम्पारण के रामनगर से है, जहां रामनगर प्रखंड के भावल गांव के समीप दोन कैनाल नहर की सफाई का कार्य चल रहा है. इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने नहर किनारे लगे दर्जनों हरे पेड़ों की अवैध कटाई कर ली.

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वनकर्मियों की गाड़ी देखते ही पेड़ काट रहे लोग मौके से फरार हो गए. मामले को गंभीरता से लेते हुए रामनगर रेंजर ने बड़ी कार्रवाई की है. वन विभाग ने इस मामले में 20 लोगों को नामजद करते हुए, साथ ही कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संबंध में रामनगर रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि भावल गांव के समीप दोन नहर के किनारे पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़े: नवादा में शक के आधार पर युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने बताया मानसिक रूप से कमजोर
 
संबंधित सामग्री

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का