प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई 

मुजफ्फरपुर में कोचिंग के बहाने प्रेमी संग होटल पहुंची छात्रा, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा; जमकर हुआ हंगामा 

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

By : Ark Sahuliyar
मुजफ्फरपुर में कोचिंग के बहाने प्रेमी संग होटल पहुंची छात्रा, परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा; जमकर हुआ हंगामा 

चंद्र प्रकाश/न्यूज़11 भारत 
मुजफ्फरपुर/डेस्क:
मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोचिंग जाने के बहाने घर से निकली इंटरमीडिएट की एक छात्रा अपने प्रेमी से मिलने होटल पहुच गई. परिजनों को छात्रा पर पहले से संदेह था, जिसके बाद लोकेशन ट्रैक करते हुए वे सीधे होटल पहुंच गए. होटल के कमरे में दोनों को एक साथ देखते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और परिसर में ही जमकर हंगामा व मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान होटल परिसर में अफरा तफरी मच गई.

प्रेमी के लिए ढाल बनी छात्रा
घटना के दौरान होटल में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि परिजनों के भारी आक्रोश के बीच छात्रा अपने प्रेमी को बचाने के लिए खुद ढाल बनकर खड़ी हो गई. वह परिजनों से अपने प्रेमी को पीटता देख लगातार बीच-बचाव करने की कोशिश करती नजर आ रही है. बताया जा रहा है की छात्रा घर से कोचिंग जाने की बात कर निकली थी लेकिन होटल पहुंच गई. परिजन उसकी हर गतिविधियों पर पहले से नजर रख रहे थे जिसके बाद वह होटल पहुंच गए घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.

पुलिस का क्या कहना है?
काजी मोहहमदपुर थाना पुलिस के अनुसार मामले में अभी तक किसी भी पक्ष (छात्रा, प्रेमी या परिजनों) की ओर से कोई लिखित शिकायत या आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. लिखित शिकायत मिलते ही पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो पर नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें- दिव्या हत्याकांड में बड़ी सफलता: मुख्य आरोपी राहुल यादव गिरफ्तार, शेरघाटी में गहन पूछताछ जारी

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.