नवादा में बाल विवाह मुक्ति रथ रवाना, SDM अमित अनुराग ने दिखाई हरी झंडी, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को नई गति

By : News11 Bharat
नवादा में बाल विवाह मुक्ति रथ रवाना, SDM अमित अनुराग ने दिखाई हरी झंडी, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को नई गति

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा जिले में अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग की देखरेख में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. भारत सरकार की 100 दिवसीय विशेष कार्य योजना बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की पहली वर्षगांठ पर चल रहे गहन जागरूकता अभियान के तहत तटवासी समाज न्यास और Just Rights For Children के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्ति रथ का शुभारंभ किया गया.

सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने जिला मुख्यालय पर इस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ को विदाई देते हुए श्री अनुराग ने जिला वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह एक गंभीर कानूनी अपराध है. बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार लड़की की न्यूनतम विवाह आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है. बाल विवाह कराना, उसमें सहयोग देना या शामिल होना दंडनीय अपराध है, जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है.

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे बाल विवाह की किसी भी घटना या आशंका की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. ऐसी सूचना के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क किया जा सकता है. यह मुक्ति रथ जिला मुख्यालय से शुरू होकर नवादा के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामों में भ्रमण करेगा. अभियान के दौरान आमजन को बाल विवाह के दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों और बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा. विशेष रूप से स्कूलों, धार्मिक स्थलों, विवाह से जुड़े पेशेवरों पंडित, हलवाई, बैंड वाले आदि पंचायतों और नगर निकायों को लक्षित किया जा रहा है. धार्मिक गुरुओं से बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और विद्यार्थियों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की जा रही है. सहयोगी संगठनों के नेटवर्क का हिस्सा है, देश के 451 जिलों में बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यरत है.

संगठन ने जोर दिया कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिला प्रशासन, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नागरिक समाज के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना आवश्यक है.कार्यक्रम में जिला प्रशासन, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही. यह अभियान नवादा को जल्द ही बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा. समाज की इस बुराई को खत्म करने में हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें: शेरघाटी: आमस में भीषण सड़क हादसा, हाइवा–बस की आमने-सामने की टक्कर, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य