बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के रिकॉर्ड मतदान में महिला ने 71.6% वोट कर चौंकाया

दोनों चरणों में 66.91% हुआ मतदान, बिहार में इससे पहले नहीं हुआ ऐसा

By : News11 Bharat
बिहार विधानसभा चुनाव के रिकॉर्ड मतदान में महिला ने 71.6% वोट कर चौंकाया

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में सम्पन्न हो गया। पहले चरण के लिए 6 नवम्बर और दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवम्बर को हुए. बिहार में दोनों चरणों में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया. पहले चरण में जहां मतदाताओं ने जहां मतदाताओं ने 65.08 प्रतिशत मतदान किया. वहीं दूसरे चरण में मतदाताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 68.76 प्रतिशत मतदान किया. इस प्रकार दोनों चरणों को मिलाकर बिहार के मतदाताओं ने 66.91 प्रतिशत मतदान किया.  
बिहार विधानसभा चुनाव में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं ज्यादा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पहले चरण में जहां 61.56 प्रतिशत पुरुष मतदाता घरों से निकले, वहीं महिला मतदाताओं ने 69.04 प्रतिशत मतदान कर पुरुषों को पीछे छोड़ दिया. दूसरे चरण में महिला मतदाताओं ने तो और भी जमकर मतदान किया. दूसरे चरण में महिला मतदाताओं ने 74.03 प्रतिशत वोट कर राजनीति विश्लेषकों को भी अचरज में डाल दिया. जबकि इस चरण में पुरुषों ने 64.1 प्रतिशत वोट किया. दोनों चरणों को मिलाकर वोट प्रतिशत की बात करें तो महिला मतदाताओं ने कुल 71.6 प्रतिशत वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी बड़ी हिस्सेदारी दर्ज की. जबकि पुरुष मतदाताओं का योगदान 62.8 प्रतिशत रहा.
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के बाद कुल मतदाता 7.45, 26, 858 थे. जिनमें महिला वोटर्स 3,51,45, 791 थीं, वहीं कुल पुरुष मतदाता 3.93,79,366 थे. पहले चरण में जहां 1,76,77,219 महिला मतदाता थीं, वहीं दूसरे चरण में महिलाओं की भागीदारी 1,74,68,572 थी.जबकि पहले चरण में पुरुष मतदाता 1,98,35325 थे, वहीं दूसरे चरण में पुरुष मतदाता 1,95,44,091 थे.

height=565

height=565

height=565

height=565

यह भी पढ़ें: गढ़वा में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर जिला परिवहन विभाग ने की काउंसलिंग

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद