बिहार में निवेश अवसरों को बढ़ावा देने को लेकर उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल की महत्वपूर्ण बैठक

By : Ark Sahuliyar
बिहार में निवेश अवसरों को बढ़ावा देने को लेकर उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल की महत्वपूर्ण बैठक

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता तथा निवेश प्रोत्साहन (आईपी) टीम के साथ विभागीय कार्यालय कक्ष में एक विस्तृत बैठक की. आयोजित बैठक में बिहार में निवेश की अपार संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई. इस अवसर पर उद्योग निदेशक द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन दी गई, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों, औद्योगिक विकास की दिशा और भविष्य की रणनीतियों को साझा किया गया.

प्रस्तुति के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि किस प्रकार बिहार सरकार उद्योगों को आकर्षित करने के लिए मजबूत नीतिगत समर्थन, आधुनिक आधारभूत संरचना, भूमि उपलब्धता और वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान कर रही है. साथ ही यह भी बताया गया कि कैसे स्टार्टअप्स से लेकर बड़ी औद्योगिक इकाइयों तक को बिहार में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है. उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करना तथा पलायन को रोकना है.

बैठक में यह विचार किया गया कि कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, हरित ऊर्जा और आधुनिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में निवेश को और अधिक प्रोत्साहित कर राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं. सरकार की स्पष्ट नीति और दृढ़ संकल्प के साथ बिहार अब निवेश और औद्योगिक विकास की नई पहचान गढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें- सीएम नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट नव नियुक्त सब इंस्पेक्टरों के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

संबंधित सामग्री

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई में नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया है।

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य