संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव निवासी सविता देवी के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी सविता देवी के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज की गई है. प्राथमिकी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सविता देवी अपने घर की सफाई कर रही थीं. इसी दौरान मुन्नी देवी, नीलू कुमारी, सिंद यादव, दीपक यादव और विदेश्वर यादव उनके घर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे.
महिला के पूछने पर आरोपियों द्वारा उनके मवेशी के साथ मारपीट करने का आरोप है. सविता देवी ने इसका विरोध किया तो सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका हाथ तोड़ दिया गया. इसके बाद परिजन उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया. महिला ने इलाजरत रहने के कारण प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी होने की बात कही है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं.
यह भी पढ़ें: Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद