अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: नवादा में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के वीर जवान मनोज कुमार ने कर्तव्य की राह पर अंतिम सांस तक साथियों का साथ निभाया. बिहार के नवादा जिले के बेरौटा गांव निवासी विनोद गुप्ता के पुत्र मनोज कुमार बुधवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र के पास हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हो गए. वे अपनी बटालियन के बीमार साथियों को बेहतर इलाज के लिए शिवपुरी से ग्वालियर के अस्पताल ले जा रहे थे. घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से उनकी एम्बुलेंस सामने खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में मनोज सहित दो जवानों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
गांव में शोक की लहर, मातम पसरा
शहादत की खबर जैसे ही बेरौटा गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया. शहीद मनोज के घर पर चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. छोटे भाई हरी कुमार तुरंत ग्वालियर रवाना हो गए. आसपास के गांवों से लोग संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे है. सभी की जुबान पर एक ही बा मनोज ने मरते दम तक अपनों और देश का साथ नहीं छोड़ा. उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव की तमाम लोग शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे अंतिम यात्रा में बड़े पैमाने पर लोग उपस्थित हुए हैं, पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है. भारत माता के इस वीर सपूत को कोटि-कोटि नमन. उनकी आत्मा को शांति प्रदान हो और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले. नवादा सांसद विवेक ठाकुर सहित तमाम नेताओं की द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई है.
यह भी पढ़े: समस्तीपुर: गीत के जरिए शीतलहर से बचाव सिखाते नजर आए शिक्षक बैजनाथ रजक, नया वीडियो आया सामने