सुपौल पहुंचे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर, बोले- बिहार में नई व्यवस्था बनानी होगी, तभी रुकेगा पलायन

By : Admin
सुपौल पहुंचे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर, बोले- बिहार में नई व्यवस्था बनानी होगी, तभी रुकेगा पलायन

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मंगलवार देर शाम अररिया से मधेपुरा लौटने के दौरान जनसंपर्क अभियान के तहत सुपौल जिले पहुंचे. उन्होंने भीमपुर, सिमराही और पिपरा प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ निर्मली विधानसभा के प्रत्याशी रामप्रवेश कुमार यादव और सुपौल विधानसभा के प्रत्याशी अनिल सिंह भी मौजूद रहे.

जनसंपर्क के दौरान प्रशांत किशोर ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि बिहार के लोग रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर है, जबकि अब समय आ गया है कि राज्य में नई व्यवस्था बनाई जाए. उन्होंने कहा कि “अगर जन सुरक्षा व्यवस्था बनेगी तो लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हर व्यक्ति को अपने गांव-मोहल्ले में ही रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिलना चाहिए."

उन्होंने केंद्र बिहार सरकार पर भी कई गंभीर आरोप लगाया. भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार ने विकास की जड़ें कमजोर कर दी है. अब बिहार के लोगों को यह तय करना होगा कि वे किसे वोट दें, भ्रष्टाचार को या बदलाव को.” प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि “बिहार के लोगों को सस्ता डाटा नहीं, बल्कि रोजगार चाहिए. गुजरात जाकर मजदूरी करने की बजाय बिहार में ही फैक्ट्री लगनी चाहिए, ताकि युवाओं को अपने राज्य में ही काम मिले.” उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने बच्चों को शिक्षित करें और बिहार में सुधार की नई दिशा तय करने में सहयोग दें. उन्होंने कहा कि जनसुराज का उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है, जिससे हर घर में सम्मानजनक रोजी-रोजगार सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़े: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राफेल फाइटर जेट में भरेंगी उड़ान, आसमान में लहराएगा ‘नारी शक्ति’ का परचम

संबंधित सामग्री

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार