भागलपुर में ज्वेलर्स की दुकान से 12 लाख के आभूषण चोरी, आरोपी ने खुद को PWD कर्मचारी बताकर फुसलाया

By : News11 Bharat
भागलपुर में ज्वेलर्स की दुकान से 12 लाख के आभूषण चोरी, आरोपी ने खुद को PWD कर्मचारी बताकर फुसलाया

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गुरुवार की शाम लगभग 7:30 बजे एक व्यक्ति विजय ज्वेलर्स की दुकान में पहुंचा. उसके हाथ में रुपए की गड्डी थी, जिससे वह खुद को संपन्न ग्राहक के रूप में प्रस्तुत कर रहा था. उसने दुकानदार से कहा कि उसकी बेटी का जन्मदिन है और वह उसे गिफ्ट के लिए लॉकेट जैसा कुछ खरीदना चाहता है. बातचीत के दौरान उसने खुद को पीडब्ल्यूडी (PWD) का कर्मचारी बताया, ताकि दुकानदार का भरोसा जीत सके. दुकानदार विष्णु कुमार चांदवाल ने ग्राहक को दिखाने के लिए लॉकेट, अंगूठी और टैप वाला डिब्बा निकाला. उसने दुर्गा माता का लॉकेट दिखाया, जिसे देखकर व्यक्ति ने तुरंत पसंद कर लिया.

इसके बाद व्यक्ति ने कहा कि कुछ और डिज़ाइन भी दिखा दीजिए. दुकानदार डिब्बा अपने गोद में रखकर अन्य आभूषण निकालने में व्यस्त हो गया. इसी दौरान व्यक्ति झुककर, धीरे-धीरे, दुकानदार के पास रखे डिब्बे से कागज में लिपटे आभूषण एक-एक कर अपने पॉकेट में डालता रहा. चोरी इतनी चालाकी से की गई कि दुकानदार को इसका कोई अंदेशा नहीं हुआ.

कुछ देर बाद व्यक्ति ने एक हजार रुपये एडवांस के रूप में दिए और यह कहते हुए दुकान से चला गया कि वह बहन को लेकर दोबारा आएगा. रात में जब दुकानदार ने आभूषणों की जांच की, तो पाया कि डिब्बे से एक अंगूठी, एक लॉकेट और एक टॉप्स गायब है. इनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये है. संदेह होने पर दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें आरोपी चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है. इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े: गोपालगंज: थावे दुर्गा मंदिर में चोरी, पुलिस ने 30 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच तेज

संबंधित सामग्री

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती मरीजों के लिए करीब तीन महीने से भोजन की व्यवस्था बंद रहने का मामला सामने आया है। 

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई की घटना पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सरकार पूरे मामले को देख रही है।

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की