Dipika Kakkar
एक्सक्लूसिव

पति संग नजर आएंगी Dipika Kakkar? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा अपडेट

दीपिका कक्कड़ काफी लंबे समय से टीवी शोज से दूर हैं. हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग पर साझा किया कि वह पति शोएब इब्राहिम के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं.

By : Amisha Pathak
पति संग नजर आएंगी Dipika Kakkar? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा अपडेट

न्यूज़11 भारत

एंटरटेनमेंट/डेस्क: दीपिका कक्कड़ काफी लंबे समय से टीवी शोज से दूर हैं. हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग पर साझा किया कि वह पति शोएब इब्राहिम के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं. दीपिका ने 2025 में बताया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है. जिसके कारण उनके हेल्थ, रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी असर पड़ा है. इसके अलावा कैंसर के ट्रीटमेंट के कारण उनके करियर पर ज्यादा असर पड़ा है. यही, वजह है कि दीपिका काफी लंबे समय से किसी भी टीवी शोज में नहीं दिखाई दे रही हैं. ऐसे में उनका एकमात्र सहारा व्लॉगिंग ही है.

अभिनेत्री ने अपने नए व्लॉग में बताया कि वह पति शोएब इब्राहिम के साथ जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं. इसके साथ उन्होंने यह भी साफ कहा कि वह अब टीवी शोज नहीं कर पाएंगी. उन्होंने आगे कहा कि वह एक दिन का प्रोजेक्ट ले सकती हैं, लेकिन डेली शोप इस मोमेंट पर उनके लिए करना मुश्किल है. दीपिका ने अपने वीडियो में कहा कि,'इस वक्त मेरी कंडीशन देखते हुए मुझे लगता है डेली शोप नहीं कर पाऊंगी. ये भी है कि मेरे ट्रीटमेंट के साथ कोई क्यों मुझे कास्ट करेगा. ये बताने की बात नहीं है. लेकिन कोई नहीं. इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं है. क्योंकि ट्रीटमेंट है. जाहिर सी बात है साइड इफेक्ट्स होते हैं. मेरी कंडीशन को देखते हुए एक दिन का गाना शूट करना मैनेज किया जा सकता है.' ये सब बोलते हुए दीपिका वीडियो में काफी इमोशनल नजर आईं.

यह भी पढ़ें: कर्मा पूजा क्यों मनाई जाती है? जानें इस दिन का महत्तव और घर में बनने वाले पकवान